पूर्णिया : अगर आप लाइन बाजार में अपनी वाहन को रोड पर लगाकर छोड़ देते हैं तो आपके वाहन में यातायात पुलिस चक्का लॉक लगा देगी. यानि आपकी वाहन पुलिस के गिरफ्त में हो जायेगी. ऐसे में आपकी मुश्किलें बढ़ जायेगी. शुक्रवार को यातायात पुलिस प्रभारी सुभाष वैद्यनाथन ने बताया कि अनावश्यक रूप से वाहनों के जमावड़ा एवं अवैध र्पाकिंग से होने वाला रोड जाम से निजात पाने के लिए यह नायाब कदम उठाया गया है.
सावधान, आपकी गाड़ी में लग जायेगा चक्का लॉक
पूर्णिया : अगर आप लाइन बाजार में अपनी वाहन को रोड पर लगाकर छोड़ देते हैं तो आपके वाहन में यातायात पुलिस चक्का लॉक लगा देगी. यानि आपकी वाहन पुलिस के गिरफ्त में हो जायेगी. ऐसे में आपकी मुश्किलें बढ़ जायेगी. शुक्रवार को यातायात पुलिस प्रभारी सुभाष वैद्यनाथन ने बताया कि अनावश्यक रूप से वाहनों […]

उन्होंने बताया कि ऐसा होने पर ही वाहन मालिक पुलिस के पास आयेंगे. जब उन्हें जुर्माना लगेगा तब ही उनकी आदत में सुधार होगा. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई किसी को परेशान करने नहीं बल्कि आदत में सुधार के लिए की जा रही है. आम लोगों की भी यही मांग थी. उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में चक्का लॉक मंगाया गया है. गौरतलब है कि इन दिनों वाहन के अवैध पार्किंग को लेकर यातायात पुलिस अभियान चलाकर जुर्माना वसूल रही है. इस कार्रवाई में अब तक दो लाख 32 हजार 600 रूपये जुर्माना वसूला गया है. यह कार्रवाई अब लगातार जारी रहेगी.