Video: गोपालगंज में पुलिस ने मवेशियों से भरी गाड़ी की जब्त, दो पशु तस्कर भी गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी में तस्करी कर ले जाए जा रहे सात मवेशियों को जब्त किया है. साथ ही दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. यह सफलता मीरगंज थाने की पुलिस को सबेया चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग के दौरान मिली.

गोपालगंज की मीरगंज पुलिस ने सबेया चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान सात मवेशियों से भरे पिकअप वाहन को जब्त किया है. पुलिस ने इस मामले में दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पशु तस्करों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरहवा निवासी इरशाद तथा यूपी के कुशीनगर जिले के रियाजुद्दीन शामिल हैं. हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने इस संबंध में कहा कि पुलिस को देखकर दोनों तस्कर पिकअप वाहन लेकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर पिपरा के पास से दोनों पशु तस्करों को पकड़ लिया. दोनों मवेशी तस्करों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है….

Also Read: गोपालगंज पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >