PM Modi ने दरभंगा AIIMS का किया शिलान्यास, शारदा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

PM Modi: पीएम मोदी ने आज दरभंगा AIIMS का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे। इसी के साथ पीएम ने प्रदेश को दूसरे AIIMS की सौगात दी है।

PM Modi: पीएम मोदी ने बुधवार को बिहार को दूसरे एम्स (AIIMS) के रुप में एक और बड़ी सौगात दी. बिहार में दूसरा एम्स दरभंगा में बनेगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने आज इसका शिलान्यास किया. सीएम नीतीश कुमार भी इस मौके पर उपस्थित थे. दरभंगा में एम्स के निर्माण के बाद उत्तर बिहार के लोगों को अब इलाज के लिए पटना नहीं आना पड़ेगा. पीएम ने दरभंगा एम्स के साथ कुल 12 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का भी शिलान्यास किया. उन्होंने नवनिर्मित तीन रेलवे स्टेशन समेत 389 करोड़ की लागत से बने दरभंगा रेलवे बाईपास लाइन का लोकार्पण किया. साथ ही शोभन बाईपास से ही तीनों रेलवे स्टेशनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई.

पीएम मोदी का मैथिली भाषा में संबोधन

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मैथिली भाषा में मिथिलांचल वासियों को नमन करते हुए किया. उन्होंने कहा कि आज झारखंड में मतदान हो रहा है. उन्होंने अधिक से अधिक वोट करने की अपील की. उन्होंने आगे कहा कि मैं मिथिला की बेटी स्वर कोकिला स्व. शारदा सिन्हा को नमन करता हूं. मैथिली और भोजपुरी संगीत में उनका योगदान अतुलनीय है. छठ महापर्व पर उनके गीत देश दुनिया में बजते हैं. हम विकसित भारत की तरफ तेजी से कदम बढ़ा हैं. हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हम इसके साक्षी बन रहे हैं और देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं. इस दौरान मंच पर गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, शाम्भवी चौधरी, मुजफ्फरपुर के सासंद और मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, रामनाथ ठाकुर, गोपाल जी ठाकुर, डॉ धर्मशीला गुप्ता, विधायक संजय सरावगी, जदयू विधायक विनय चौधरी मौजूद थे.

सीएम नीतीश ने पीएम का किया अभिनंदन

सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में सभी लोगों का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का स्वागत है. आज महत्वपूर्ण दिन है. दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य का शिलान्यास हो रहा है. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने कार्यकाल में पटना एम्स के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी. जब पीएम मोदी का कार्यकाल शुरू हुआ तो 2015 में ही दरभंगा एम्स के निर्माण की बात हुई. हमने तत्कालीन वित्त मंत्री स्व. अरूण जेटली से कहा था. इसके बाद सरकार ने निर्णय लिया कि पटना के बाद दरभंगा में एम्स बनेगा.

इन रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पण

इसके अलावा पीएम मोदी आज नवनिर्मित तीन रेलवे स्टेशन समेत 389 करोड़ की लागत से बने दरभंगा रेलवे बाईपास लाइन का लोकार्पण भी किया. पीएम मोदी ने शोभन बाईपास से ही तीनों रेलवे स्टेशनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई. पीएम आज जिन तीन रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया, उसमें काकरघाटी रेलवे स्टेशन, दिल्ली मोड़ के समीप दरभंगा बाईपास हॉल्ट और शीसो रेलवे स्टेशन शामिल हैं. इसके अलावा पीएम ने अररिया-बहादुरगंज और बहादुरगंज-गलगलिया नव निर्मित सड़क का भी शिलान्यास किया. इस सड़क का निर्माण दो चरणों में होगा. इसके निर्माण की कुल लागत 766 करोड़ रुपए होगी.

ट्रैफिक प्लान में बदलाव

पीएम मोदी के दौरे को लेकर शहर के ट्रैफिक और पार्किंग प्लान में बदलाव किए गए हैं. इसके तहत 12 नवंबर की रात 12 बजे से 13 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक शोभन मोड़ से बाईपास होते हुए शहर में बड़ी और कॉमर्शियल गाड़ियों की इंट्री पूरी तरह बैन रहेगी. 13 नवंबर को सुबह 6 बजे से दिन के 3 बजे तक दो पहिया और चार पहिया वाहन दिल्ली मोड़ से  होकर शहर में प्रवेश करेंगे. सभा स्थल तक आने वाले वाहनों को शोभन मोड़ से बाइपास होते हुए सभा स्थल तक जाने की अनुमती दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >