पटना के मनेर में खेत से युवक का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Patna Crime: पटना के मनेर में खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Patna Crime : पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के महिनावा गांव स्थित बांध के समीप खेत से एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत से युवक का शव बरामद किया. मृतक के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान होने की बात सामने आ रही है. घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया, जबकि मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

राजमिस्त्री का काम करता था मृतक

मृतक की पहचान महिनावा बाजार निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार विकास कुमार राजमिस्त्री का काम करता था. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम का माहौल है.

एफएसएल टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया. पुलिस के साथ एफएसएल की टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है.

हत्या की आशंका, सभी बिंदुओं पर जांच

परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है. हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

Also Read: बिहार के किसी भी कोने से महज साढ़े 3 घंटे में पहुंचेंगे पटना, बिछ रहा सड़कों का जाल, ये एक्सप्रेस-वे बदल देंगे सफर का अंदाज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Suaib khan maner

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >