पटना. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं. वह युवा सम्मेलन करें या कुछ भी करें. बिहार के युवा उनके चक्कर में पढ़ने वाले नहीं है. उनकी सरकार में युवाओं का ख्याल नहीं आया और अब युवा सम्मेलन करके कुछ नहीं मिलने वाला है.पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से लालू प्रसाद मुख्यमंत्री तक बनें, उनकी अहम भूमिका रही है. यह उनके बेटे को भी पता होना चाहिए .
नीतीश ने राजद को जीवनदान दिया : उमेश
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि 2015 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा नहीं होती, तो राजनीति में तेजस्वी का कोई नामलेवा भी नहीं होता. हमारे नेता ने राजनीतिक ऑक्सीजन देकर राजद को जीवनदान देने का काम किया. सीएम ने दरियादिली दिखाकर तेजस्वी को बगैर किसी राजनीतिक पात्रता, योग्यता व परिपक्वता के दो बार काम करने का अवसर दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
