घरेलू निर्णय लेने में बिहार की 84% महिलाओं की हो रही है भागीदारी

बिहार की महिलाएं भी अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी क्षेत्रों में काम कर रही हैं.घर की दहलीज के अंदर रहकर परिवार और बच्चों को संभालने वाली महिलाओं ने बदलते वक्त के साथ अपना दायरा भी बढ़ाया है

कैलाशपति मिश्र, पटना बिहार की महिलाएं भी अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी क्षेत्रों में काम कर रही हैं.घर की दहलीज के अंदर रहकर परिवार और बच्चों को संभालने वाली महिलाओं ने बदलते वक्त के साथ अपना दायरा भी बढ़ाया है.अब परिवार और बच्चों को संभालने के साथ-साथ निर्णय लेने में भी आगे आ रही हैं.आज राज्य की 84.04% महिलाएं घरेलू निर्णय लेने में भागीदारी कर रही हैं.इसमें शहर की तुलना में ग्रामीण महिलाओं का औसत अधिक है.शहर में 84.04% और ग्रामीण क्षेत्र में 87.02 % महिलाएं निर्णय लेने में भागीदारी करती है.यह खुलासा केंद्रीय सांख्यिकी कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ है.डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआइआइटी) के आंकड़ों के अनुसार राज्य के स्टार्टअप में भी महिला डायरेक्टर की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. 43.8% महिलाओं के पास जमीन का स्वामित्व रिपोर्ट के अनुसार घर और जमीन के मामले में भी महिलाओं की स्थिति बदली है. राज्य की 54.4 % महिलाएं अकेले या संयुक्त रूप घर की मालिक हैं. वहीं, 43.8% महिलाओं के पास स्वयं या संयुक्त रूप से जमीन का स्वामित्व है.यह एक बड़ा बदलाव है. 38 लाख से अधिक महिलाएं बनीं निबंधित किसान बिहार की महिलाएं भी अब परिवार चलाने के साथ-साथ खेती, पशुपालन एवं मत्स्यपालन का कमान संभालने लगी हैं.कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के आंकड़े इसके प्रमाण हैं.सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार 38 लाख से अधिक परिवार से जुड़ी महिलाएं जीविका समूह के साथ कृषि एवं पशुपालन से संबंधित योजनाओं का डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभ ले रही हैं.ये महिलाएं घर चलाने के साथ ही घर का खर्च चलाने में भी सक्षम हैं. बिहार में महिला श्रमबल भागीदारी बढ़ कर हुई 20% केंद्र सरकार की आर्थिक समीक्षा 2024-25 के मुताबिक, बिहार में महिला श्रम बल भागीदारी दर वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 20% हो गयी है, जो वर्ष 2017-18 तक केवल 03% थी.यानी बिहार के श्रमबल में महिलाओं की भागीदारी पिछले छह वर्षों में करीब सात गुनी बढ़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >