पटना में भीम आर्मी का प्रदर्शन

VIDEO : पटना में भीम आर्मी का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ा, पुलिस से भिड़े, वीडियो में देखिए पूरा नजारा

Patna Bhim Army Protest : पटना में BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का उग्र प्रदर्शन हुआ. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस से झड़प हुई.

Patna Bhim Army Protest :  BPSC अभ्यर्थियों के मुद्दे और आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पटना में प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जेपी गोलंबर पर जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

भीड़ आर्मी और पुलिस में झड़प

प्रदर्शनकारियों ने BPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए आयोग के अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की. कार्यकर्ताओं का कहना है कि परीक्षा परिणाम में अनियमितता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सही परिणाम सामने लाया जाना चाहिए. वीडियो में देखिए कैसे प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ के आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे.

Also Watch : VIDEO : खान सर VS रौशन सर, रक्षाबंधन पर किसने मारी बाजी, वीडियो में जानिए क्या दिया तोहफा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >