जो करते हैं लालटेन से प्यार, उन्हें है बिजली से इनकार: नीरज

जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट और पोस्टर के माध्यम से राजद पर निशाना साधा है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि आज जो लोग लालटेन से प्यार कर रहे हैं वो लोग बिजली से इनकार कर रहे हैं.

पटना. जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट और पोस्टर के माध्यम से राजद पर निशाना साधा है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि आज जो लोग लालटेन से प्यार कर रहे हैं वो लोग बिजली से इनकार कर रहे हैं. लालू और राबड़ी के 15 साल के कुशासन के दौरान बिजली की घोर किल्लत के चलते लोगों को तपती गर्मी में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में अधिकतम बिजली आपूर्ति के चलते तपती गर्मी में भी लोग गांवों में भी चैन की नींद सो रहे हैं. नीरज कुमार ने कहा कि जो लोग नीतीश कुमार के विकास की परिभाषा को नहीं समझ पा रहे हैं, उन्हें एक बार अपने घर की बिजली कटवा लेनी चाहिए. इसके बाद उनके परिजन उन्हें बिजली और विकास का क्या महत्व होता है, वो उन्हें समझा देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >