The Blessed Ones: विशेष बच्चों के विकास, शिक्षा और पुनर्वास के क्षेत्र में कार्यरत संस्था The Blessed Ones अगस्त से बिहार में अपना 9वां सेंटर शुरू करने जा रही है. यह संस्था का 9वां सेंटर होगा, जहां विशेष बच्चों के समग्र विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
नया सेंटर हाउस नंबर 211, पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना में संचालित होगा. यहां ऑटिज़्म, डाउन सिंड्रोम, ADHD, सेरेब्रल पाल्सी और अन्य विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बिहेवियर थेरेपी, विशेष शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट तथा विशेषज्ञों की देखरेख में व्यक्तिगत प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी. साथ ही अभिभावकों के लिए काउंसलिंग और पैरेंट गाइडेंस की व्यवस्था भी रहेगी.
The Blessed Ones & Coables के संस्थापक अमितेज प्रियदर्शी ने कहा कि हर विशेष बच्चे में अपार संभावनाएं होती हैं. सही मार्गदर्शन, विशेषज्ञ सहयोग और समावेशी वातावरण मिलने पर वे भी आत्मविश्वास के साथ अपनी अलग पहचान बना सकते हैं. इसी उद्देश्य के साथ संस्था बिहार में अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है.
