संवाददाता, पटना जनता दल यूनाइटेड बिहार प्रदेश के सभागार में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र जनता दल यूनाइटेड पटना विश्वविद्यालय छात्र इकाई की बैठक हुई. बैठक में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक और अति पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष व सभी प्रकोष्ठों के इंचार्ज डॉ नवीन आर्य के मार्गदर्शन और छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राधेश्याम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई. इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष डॉ राधेश्याम ने बैठक को संबोधित करते हुए पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अपनी भागीदारी, चुनावी रणनीति व अन्य गतिविधियों से पार्टी के नेताओं को अवगत कराया. श्याम रजक ने छात्र-छात्राओं को उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हम लोग सिपाही हैं, जिनकी पहचान ही सुशासन है और आप सबों में वह अनुशासन भी दिखता है. प्रकोष्ठों के इंचार्ज डॉ नवीन आर्य ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि आप सबों के कंधों के ऊपर विश्वविद्यालय की गरिमा को बनाये रखना और अनुशासित होकर हर मुश्किलों का सामना करते हुए छात्र संघ चुनाव में सफल भागीदारी निभाते हुए जीत हासिल करना है. मौके पर छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल, पीयू छात्र संघ के अध्यक्ष आनंद मोहन, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुमार, राजवीर सिंह, मोहम्मद अलकमा, मोहम्मद वाजिद, विकास राज, प्रदेश महासचिव जयंत कुमार, प्रिंस, अंकित राठौर, हिमांशु पटेल, आर्यन, सक्षम, सत्यप्रकाश के साथ अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
