नयी राजनीतिक पार्टी बनायेंगे आरसीपी सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा है कि वे अपनी नयी राजनीतिक पार्टी बनायेंगे. इस संबंध में उन्होंने कहा है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

संवाददाता, पटना

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा है कि वे अपनी नयी राजनीतिक पार्टी बनायेंगे. इस संबंध में उन्होंने कहा है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने देखा कि कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है. कार्यकर्ताओं का कहना था कि कुछ नया होना चाहिये. इसी परिप्रेक्ष्य में सहयोगियों की सलाह पर नये राजनीतिक दल के गठन का निर्णय लिया है. इसके साथ ही शनिवार को आरसीपी सिंह के नाम से संबंधित पटना में कई स्थानों पर पोस्टर लगाये गये हैं. उसमें लिखा है टाइगर अभी जिंदा है. श्री सिंह ने कहा कि वे काम करने वाले व्यक्ति हैं. लेकिन, पिछले कई महीनों से उन्हें कोई जिम्मेवारी नहीं मिली. अब कार्यकर्ताओं की सलाह पर नयी पार्टी बनायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >