पटना हनुमान मंदिर की महाआरती में शामिल होंगे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, 2 लाख भक्तों को दी जाएगी हनुमान चालिसा

Ram Navami 2025: रामनवमी के मौके पर पटना के हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी है. शनिवार शाम से ही मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली. आज करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. वहीं, करीब 2 लाख भक्तों के बीच निशुल्क हनुमान चालिसा का वितरण किया जाएगा. पढे़ं पूरी खबर…

Ram Navami 2025: रामनवमी के मौके पर पटना महावीर मंदिर का पट शनिवार रात करीब 2 बजे से खुल गया. पट खुलते ही पूरा मंदिर प्रांगण जय सियाराम और जय हनुमान के जयघोष से गूंज उठा. ढोल-नगाड़े के साथ प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की आरती हुई. इसके बाद मंदिर में स्थापित हनुमान जी के दोनों विग्रहों की विधिवत पूजा हुई. इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. शनिवार शाम से ही भक्त मंदिर पहुंचने लगे थे. शनिवार रात करीब 10 बजे तक जीपीओ गोलंबर और 12 बजे तक भक्तों की लाइन वीर कुंवर सिंह पार्क तक पहुंच गई. करीब 4 किलोमीटर लंबी लाइन देखने को मिली. वहीं आज रात 12 बजे तक महावीर मंदिर में भक्तजन प्रभु के दर्शन कर सकेंगे.

भक्तों के बीच बांटा जाएगा हनुमान चालिसा

मंदिर के अधीक्षक के सुधाकरण ने बताया कि आज रामनवमी के मौके पर करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. वहीं, दो लाख भक्तों के बीच हनुमान चालिसा का भी निशुल्क वितरण होगा. अयोध्या से 12 पुजारी बुलाए गए हैं. आज दिन के डेढ़ बजे जन्म आरती होगी. आरती में प्रदेश के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत कई अन्य लोग शामिल होंगे.

53 जगहों से निकाली जाएंगी शोभायात्रा

वहीं, आज शाम को पटना में 53 अलग-अलग जगहों से शोभायात्राएं निकलेंगी, जो पटना के अलग-अलग चौक चौराहों से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचेगी. इन शोभायात्राओं में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर सुंदर झांकियां होंगी. अयोध्या के श्रीरामलला मंदिर की प्रतिकृति भी दिखेगी. जुलूस में भगवान राम की 9.5 फीट की प्रतिमा भी होगी. वहीं, हनुमान जी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा होगी.

ALSO READ: मनोज कुमार को पसंद था बिहार के इस जिले का सत्तू और मकई का आटा, आज जीवन की अंतिम यात्रा पर निकले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >