पीयू : पीजी थर्ड सेमेस्टर का रिवाइज्ड परीक्षा शेड्यूल हुआ जारी, 19 से परीक्षा होगी शुरू

पीजी के तमाम विषयों के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू की जायेगी

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी थर्ड सेमेस्टर का रिवाइज्ड परीक्षा शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया गया. एमबीए, एमएड, पीजी फाइनेंस, एलएलएम, बायोटेक्नोलॉजी और पीजी के तमाम विषयों के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू की जायेगी. इससे पहले परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित की जानी थी. लेकिन विद्यार्थियों ने छात्रसंघ चुनाव और परीक्षा साथ में होने की वजह से परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे. अब परीक्षा 19 फरवरी से 16 मार्च तक आयोजित की जायेगी. 19 फरवरी के बाद बाकी की परीक्षा मार्च माह में आयोजित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amber md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >