पीयू- पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 18 दिसंबर से होगी शुरू

पटना विश्विद्यालय की ओर से शनिवार को पीजी सत्र 2023-25 के थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए रिवाइजड परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

संवाददाता, पटना पटना विश्विद्यालय की ओर से शनिवार को पीजी सत्र 2023-25 के थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए रिवाइजड परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पीजी रेगुलर कोर्स के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 18 दिसंबर से शुरू की जायेगी. थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा 13 जनवरी तक आयोजित की जायेगी. पीजी साइंस विषय के विध्यार्थियों का परीक्षा सेंटर पटना कॉलेज और पीजी आर्ट्स विषय के विद्यार्थियों के लिये परीक्षा सेंटर पटना साइंस कॉलेज को बनाया गया है. परीक्षा दोपहर 12 से तीन बजे तक आयोजित की जायेगी. इसके साथ ही यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स सत्र 2024-27 के विद्यार्थियों की परीक्षा 17 दिसंबर से 7 जनवरी तक आयोजित की जायेगी. वहीं यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स सत्र 2023-26 के विद्यार्थियों के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 8 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित की जायेगी. यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स के विद्यार्थियों की परीक्षा सेंटर वाणिज्य महाविद्यालय और बीएन कॉलेज को बनाया गया है. परीक्षा दोपहर 12 से दोपहर तीन बजे तक आयोजित की जायेगी. इसके अलावा एलएलबी सत्र 2022-25 के सेमेस्टर फिफ्थ के विद्यार्थियों की परीक्षा 20 दिसंबर से 10 जनवरी तक आयोजित की जायेगी. वहीं एलएलबी सत्र 2023-26 के सेमेस्टर थर्ड के विद्यार्थियों की परीक्षा 19 दिसंबर से 11 जनवरी तक आयोजित की जायेगी. एलएलबी के विद्यार्थियों का परीक्षा सेंटर पटना ट्रेनिंग कॉलेज और पटना लॉ कॉलेज को बनाया गया है. इसके अलावा बीएफए सेमेस्टर वन और फिफ्थ के विद्यार्थियों की परीक्षा 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित की जायेगी. बीएफए के विद्यार्थियों का परीक्षा सेंटर पटना लॉ कॉलेज को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >