Bihar: पटना में प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस, इलाके में हड़कंप

Bihar: पुलिस के मुताबिक जमीन कारोबारी सुदर्शन वर्मा दतियाना बिक्रम के रहने वाले थे.जमीन खरीद बिक्री के कारोबार के संबंध में वो एम्स गोलम्बर के पास एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में पहुंचे थे, जहां अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया.

Bihar: पटना के फुलवरी शरीफ में एम्स गोलम्बर के पास एक प्रॉपर्टी डीलर कारोबारी सुदर्शन वर्मा (45) को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के वक्त प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस से निकलकर अपनी कार में बैठने जा रहे थे तभी स्कार्पियो सवार लाइनर ने बाइक सवार अपराधियों को इशारा किया और बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी. जान बचाने के लिए सुदर्शन वर्मा वापस प्रॉपर्टी डीलर वाले मार्केट में घुसने लगे लेकिन वहां घुसकर अपराधियों ने नजदीक से उनके सर में तीन गोलियां मारी और बाँह के पास दो गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. घटना के बाद वहां अफरा तफरी माहौल हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई. घटनास्थल पर एडिशनल एसपी फुलवारी शरीफ विक्रम सेहाग फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मसहुद हैदरी दलबल के साथ पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराया. पुलिस ने डेड बॉडी को पटना एम्स में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस के मुताबिक जमीन कारोबारी सुदर्शन वर्मा दतियाना बिक्रम के रहने वाले थे.जमीन खरीद बिक्री के कारोबार के संबंध एम्स को नंबर के पास एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में पहुंचे थे. प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस से निकलने के बाद अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस टीम घटना के कारणों के पड़ताल में जुट गई है. पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

घटना की जानकारी मिलते हैं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी संगीता देवी गंभीर रूप से बीमार हैं. वह एम्स में अपने पति के शव को शव एम्बुलेंस में देख रोने बिलखने लगी. वहां मौजूद परिवार और दोस्तों ने उन्हें संभाला. मृतक सुदर्शन वर्मा भारतीय राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े हुए थे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे.

इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि एम्स गोलबर के पास एक प्रॉपर्टी डीलर में पहुंचे जमीन कारोबारी सुदर्शन वर्मा को बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दिया है. पुलिस बाइक सावरा अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है वहीं घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

रिपोर्ट : अजीत कुमार, पटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >