बीमार व स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जूझ रहे पुलिसकर्मियों की होगी कोरोना जांच

बीमार व स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जूझ रहे पुलिसकर्मियों की होगी कोरोना जांच

पटना : शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र व पुलिस लाइन में तैनात बीमार या स्वास्थ्य संबंधित समस्या से जूझ रहे पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच होगी. इस संबंध में सीनियर एसपी कार्यालय को चिट्ठी लिखी गयी है. वैसे पुलिसकर्मी जो कैंसर व किडनी जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं, उनकी भी जांच कराने का आदेश जारी किया गया है.

तत्काल कोरोना की जांच कराने को कहा गया है. सोमवार से बीमार पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर जांच कराने का सिलसिला शुरू हो जायेगा.जांच के लिए कई पुलिसकर्मियों ने लिखा पत्र सूत्र बताते हैं कि शहर व ग्रामीण इलाके के थाना व पुलिस लाइन में तैनात कुछ पुलिसवालों ने खुद से भी कोरोना जांच कराने को लेकर अपने वरीय अफसरों को पत्र लिखा है.

इस पर अधिकारियों ने मुहर लगाते हुए सभी बीमार व अस्वस्थ चल रहे जवानों की जांच कराने के लिए कहा है. इसमें हॉटस्पॉट जगहों के थानेदारों को भी शामिल किया गया है. वहीं, नवीन पुलिस लाइन में अब तक 33 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच की जा चुकी है. हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >