पटना के नेउरा में ठनका से किशोर की मौत, परिवार को मिला चार लाख का मुआवजा

Patna News: पटना जिले के बिहटा प्रखंड अंतर्गत नेउरा कुम्हारटोली में ठनका गिरने से एक किशोर की मौत के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Patna News: (मोनु मिश्रा की रिपोर्ट) पटना जिले के बिहटा प्रखंड अंतर्गत नेउरा कुम्हारटोली में ठनका गिरने से एक किशोर की मौत के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

खेत में बकरी चराने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान अमीत कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो श्याम बिहारी चौधरी का पुत्र था. गुरुवार की शाम वह खेत में बकरी चरा रहा था, तभी अचानक ठनका गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.

24 घंटे के भीतर प्रशासन ने दी सहायता

घटना के करीब 24 घंटे के भीतर अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और आपदा राहत कोष के तहत चार लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

ग्रामीणों ने की त्वरित कार्रवाई की सराहना

मुआवजा मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की. हालांकि, गांव में अब भी मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना से बेहद दुखी हैं. नेउरा कुम्हारटोली में ठनका गिरने से 15 वर्षीय अमीत कुमार की मौत हो गई. घटना के 24 घंटे के भीतर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि दी, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की, लेकिन गांव में अब भी शोक का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By karunatiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >