पटना जू के पास मेट्रो टनल बनानेवाली TBM दिसंबर में पहुंचेगी, चार माह असेंबल करने में लगेगा

Patna Metro News: पटना के नीचे दौड़ेगी मेट्रो, चीन की TBM मशीन से शुरू होगी सुरंग निर्माण, आकार लेगा अंडरग्राउंड कॉरिडोर…आगे पढ़ें पूरी खबर….

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Patna Metro News :
पटना मेट्रो के कॉरिडोर-1 में टनल निर्माण का काम अब तेज होने जा रहा है. अगले वर्ष चीन में बनी टनल बोरिंग मशीन (TBM) से चिड़ियाघर क्षेत्र से खुदाई शुरू की जाएगी. इस कॉरिडोर में कुल 9.35 किलोमीटर लंबा भूमिगत टनल बनाया जाना है, जिससे शहर की मेट्रो कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

चिड़ियाघर से शुरू होगी टनल खुदाई

कॉरिडोर-1 में टनल की शुरुआत चिड़ियाघर क्षेत्र से की जाएगी. यहां से पटना जंक्शन और दानापुर की ओर रुपसपुर नहर तक टनल निर्माण होगा. इसके लिए चिड़ियाघर गेट नंबर-1 और राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास शाफ्ट तैयार किया जा रहा है.

कॉरिडोर-2 में जारी है टनल निर्माण. फोटो – प्रभात खबर

TBM मशीन के लिए तैयारियां तेज

चीन से लाई गई TBM मशीन को शाफ्ट में उतारा जाएगा. पहले चरण में दो TBM मशीनों के पार्ट्स दिसंबर में पटना पहुंचेंगे. इसके बाद असेंबलिंग में लगभग तीन से चार महीने का समय लगेगा, जिसके बाद खुदाई शुरू होगी.

चिड़ियाघर बनेगा सबसे लंबा मेट्रो स्टेशन

पटना मेट्रो का चिड़ियाघर स्टेशन कॉरिडोर-1 का सबसे लंबा स्टेशन होगा. इसका प्लेटफार्म लगभग 356 मीटर लंबा होगा. इसे मेट्रो नेटवर्क का प्रमुख इंटरचेंज प्वाइंट माना जा रहा है.

शाफ्ट निर्माण और ट्रैफिक प्लान तैयार

चिड़ियाघर से आयकर गोलंबर की ओर आने वाले नेहरू पथ के एक लेन को बंद करने की योजना है. वहीं, दूसरी लेन पर आंशिक बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि शाफ्ट निर्माण कार्य तेजी से हो सके.

Patna Metro News: 42 महीनों में पूरा होगा कॉरिडोर-1

कॉरिडोर-1 का निर्माण 42 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है. इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 2565.80 करोड़ रुपये है. इसमें मीठापुर से दानापुर कैंट तक भूमिगत और एलिवेटेड मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जाएगा.

कॉरिडोर-2 में भी जारी है काम

कॉरिडोर-2 में भी टनल निर्माण तेजी से जारी है. मोइनुल हक स्टेडियम से लेकर पटना विश्वविद्यालय, गांधी मैदान और मलाही पकड़ी तक कई हिस्सों में टनल पहले ही तैयार हो चुके हैं.

ALSO READ: B.Ed., LLB, और BA LLB की परीक्षाएं 2 जुलाई से शुरू, जानिए पूरा शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >