Patna News : RJD विधायक के भाई से बीच सड़क लूटपाट, चेन छीन कर भागे बदमाश

Patna News : RJD विधायक के भाई से बीच सड़क लूटपाट, चेन पर झपट्टा मारकर भागे बाइक सवार

Patna News (शुभम कुमार) : राजधानी के कंकड़बाग जैसे पॉश इलाके में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है. बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने जहानाबाद से राजद (आरजेडी) विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार को अपना निशाना बनाया और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

झपट्टा मारकर भागे बाइक सवार

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास की है. विधायक के भाई रोहित कुमार वहां से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक बाइक पर सवार दो युवक उनके करीब आए. इससे पहले कि रोहित कुछ समझ पाते, पीछे बैठे अपराधी ने उनके गले पर झपट्टा मारा और चेन छीन ली. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी तेज रफ्तार में गलियों का फायदा उठाकर भाग निकले.

लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

लूट की यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दो युवक बेहद शातिराना अंदाज में बाइक से आते हैं और चंद सेकेंडों के भीतर स्नेचिंग कर रफूचक्कर हो जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं.

पटना पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अपराधियों की पहचान शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि यह चेन स्नेचिंग का मामला है. घटना में दो अपराधी शामिल दिखे हैं. पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और मानवीय इनपुट (सूचनाओं) के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस का दावा है कि अपराधियों के रूट को ट्रैक किया जा रहा है और जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी लोक सेवक आवास से पैदल पहुंचे सचिवालय, काफिले में गाड़ियों को भी घटाया था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >