बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही पर 3 ASI और 1 होमगार्ड निलंबित

Patna Banti Murder Case: पटना के चर्चित बंटी यादव अपहरण और हत्याकांड मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सिटी एसपी ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाली थाना के तीन सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) और एक होमगार्ड जवान को निलंबित कर दिया है. यह घटना थाने से मात्र 100 मीटर दूर हुई थी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Patna Banti Murder Case : राजधानी पटना के चर्चित बंटी यादव अपहरण और हत्याकांड मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सिटी एसपी (सेंट्रल) ममता कल्याणी ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और उदासीनता बरतने के आरोप में कोतवाली थाना के तीन सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) और एक होमगार्ड जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

सिटी एसपी के आदेश के अनुसार निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआई प्रवीण कुमार पंकज, एएसआई अवधेश कुमार, एएसआई वीर बहादुर सिंह और होमगार्ड जवान सुदर्शन प्रसाद शामिल हैं. सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

थाने से 100 मीटर दूर हुई थी वारदात

जानकारी के अनुसार बंटी यादव के साथ मारपीट और अपहरण की घटना पटना जंक्शन स्थित टीओपी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई थी. इसके बावजूद न तो टीओपी प्रभारी को इसकी जानकारी मिली और न ही कोतवाली थाना के गश्ती दल या ईआरएसएस-112 पर तैनात पुलिसकर्मी घटना की सूचना प्राप्त कर सके. इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए सिटी एसपी ने सख्त कार्रवाई की.

तीन दिनों के भीतर मांगा गया जवाब

निलंबन अवधि के दौरान सभी पुलिसकर्मियों का मुख्यालय नवीन पुलिस केंद्र, पटना निर्धारित किया गया है. सिटी एसपी ममता कल्याणी ने सभी निलंबित कर्मियों को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप का माहौल है.

बिहार के औद्योगीकरण से ही मिलेगा स्थायी रोजगार, महाधिवक्ता सत्यदर्शी संजय ने बताई विकास की राह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >