पटना : एनएच-30 मनेर-बिहटा मुख्य मार्ग के पास घर से शराब बरामद, जमीन के नीचे बना था तहखाना, ऐसे खुला पोल

Patna Liquor Smuggler : मनेर पुलिस ने एनएच-30 पर एक घर में छापेमारी कर जमीन के नीचे बने तहखाने से 32 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस दौरान मुख्य कारोबारी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

Patna Liquor Smuggler : पटना जिले के मनेर नगर परिषद क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस के अनुसार, महादेव स्थान स्थित बीडीएम पब्लिक स्कूल के समीप एनएच-30 मनेर-बिहटा मुख्य मार्ग पर एक घर में शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी.

घर को चारों तरफ से घेरकर की गई कार्रवाई

सूचना मिलने के बाद मनेर पुलिस ने छापेमारी की तैयारी की. पुलिस टीम ने कार्रवाई से पहले संबंधित घर को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद घर की तलाशी ली गई, जहां जमीन के नीचे बने तहखाने से शराब बरामद हुई.

तहखाने से 32 कार्टन शराब बरामद

मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान तहखाने से करीब 32 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई. बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 300 लीटर बताई गई है. पुलिस के अनुसार, शराब अलग-अलग कंपनियों की है. बरामद शराब को पुलिस जब्त कर थाने ले आई.

बरामद शराब

मुख्य कारोबारी मौके से फरार

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान शराब का मुख्य कारोबारी कटहरा मोहल्ला निवासी डब्लू गुप्ता मौके से फरार हो गया. पुलिस का कहना है कि डब्लू गुप्ता पूर्व के शराब मामलों में भी नामजद अभियुक्त रहा है और पहले से फरार बताया जा रहा है.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

मनेर थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मामले में बरामद शराब के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है.

कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

शराब के खिलाफ हुई इस कार्रवाई में मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, शेरपुर ओपी प्रभारी संजय कुमार चौधरी, एसआई अफसर अली सहित जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने जब्त शराब को थाने में सुरक्षित रखा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : पटना में आज दीपोत्सव को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, शाम 5 बजे से इन रास्तों पर बदलेगा रूट, मंदिरी नाला का फ्लैंक बंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुयेब खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >