Patna News : दानापुर नप के उपसभापति की हत्या में इनामी शंकर यादव धराया

28 जून, 2022 काे दानापुर नगर परिषद के उपसभापति दीपक मेहता की हत्या के आरोपित कुख्यात शंकर यादव को एसटीएफ और दानापुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उस पर पहले 50 हजार रुपये का इनाम घाेषित था.

संवाददाता, पटना : एसटीएफ और दानापुर थाने की पुलिस ने कुख्यात शंकर यादव उर्फ शंकर राय उर्फ विनय राय काे गिरफ्तार कर लिया है. शंकर पर दानापुर में 28 जून, 2022 काे दानापुर नगर परिषद के उपसभापति दीपक मेहता की हत्या का केस दर्ज है. उसने शूटराें के साथ मिल कर नासरीगंज में दीपक की हत्या उनके घर के सामने ही कर दिया था. उसके बाद वह फरार चल रहा था. उस पर पहले 50 हजार रुपये का इनाम घाेषित था. पुलिस की टीम ने उस वक्त पकड़ा, जब वह दानापुर स्टेशन से उतरने के बाद सगुना माेड़ हाेते घर आ रहा था. वह बुद्धा काॅलाेनी के दुजरा का रहने वाला है. बुद्धा काॅलाेनी थाने में इस पर हत्या, रंगदारी, गाेलीबारी और आर्म्स एक्ट के छह केस दर्ज हैं. इनमें ज्यादातर मामलाें में वह जमानत पर है. शंकर पर एसकेपुरी थाने में दाे और पाटलिपुत्र थाने में एक केस दर्ज है. पिछले कई माह से एसटीएफ और पटना पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी थी. कुख्यात आरोपित को एसटीएफ की टीम पिछले एक महीने से तलाश कर रही थी. इससे पूर्व शंकर को एसटीएफ ने ही यूपी से गिरफ्तार किया था और पटना लेकर आयी थी. लेकिन, जमानत पर बाहर आ गया था. इसके बाद इसने दीपक हत्याकांड को अंजाम दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >