सभी विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन शुरू

बिहार विधानसभा की दूसरे चरण की 122 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से आरंभ हो गयी है.

अभी तक कुल 32 ने भरे पर्चे दूसरे चरण की 122 सीटों की अधिसूचना जारी संवाददाता,पटना बिहार विधानसभा की दूसरे चरण की 122 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से आरंभ हो गयी है. इसके साथ ही राज्य की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया की शुरुआत हो गयी है. नोमिनेशन के शुरू होते ही एनडीए और महागठबंधन दलों के किसी भी प्रत्याशी ने अभी तक नामांकन नहीं किया है. पहले चरण का नामांकन 17 अक्तूबर तक, जबकि दूसरे चरण का नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित की गयी है.नामांकन की शुरुआत होते ही अभी तक कुल 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इसमें कुछ निबंधित गैर मान्यताप्राप्त राजनीतिक दल के प्रत्याशी हैं, जबकि शेष स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है. अभी तक जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है ,उनमें सूर्यगढ़ा, छपरा, बड़हरा, महानार, बहादुरपुर, कुम्हरार, मधुबनी, मीनापुर, उजियारपुर, जीरादेई, हिलसा, मढ़ौरा, तरैया, गौराबौराम, पालीगंज, रून्नीसैदपुर, आरा, शेखपुरा, साहेबगंज, सीवान, गोरियाकोठी, आलमनगर, बरौली और कांटी शामिल हैं. यह नामांकन दोनों चरणों के प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >