New Road In Bihar: सालेपुर से राजगीर और पटना से बेतिया सड़कें इस साल तक बनकर होगी तैयार, जानिए अपडेट

New Road In Bihar: बिहार की दो चर्चित सड़कें सालेपुर से राजगीर और पटना से बेतिया तक का निर्माण कार्य 2027 तक पूरा होने की संभावना जताई गई है. इन सड़कों के बनने से लोगों का आना-जाना आसान होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा.

New Road In Bihar: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए लोगों को सोचना नहीं पड़ रहा. इसी कड़ी में राज्य में एनएच-82 सालेपुर से राजगीर और पटना से बेतिया एनएच-139 डब्ल्यू का निर्माण कार्य साल 2027 तक पूरा होने की संभावना है. इन सड़कों के बनने से बौद्ध सर्किट के बड़े हिस्से पर आवागमन बेहतर हो सकेगा.

862 करोड़ की लागत से तैयार होगी ये सड़क…

जानकारी के मुताबिक, सालेपुर से राजगीर तक की फोरलेन सड़क नालंदा जिला के सालेपुर से नूरसराय-अहियारपुर-सिलाव होते हुए राजगीर तक बनेगी. 862 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले इस फोरलेन रोड से पटना और राजगीर के बीच की दूरी घटेगी. इस सर्किट से होकर देशी और विदेशी पर्यटकों के आवागमन से राज्य में पर्यटन क्षेत्र भी पहले से और ज्यादा विकसित होगा.

पटना से बेतिया फोरलेन यहां से गुजरेगी…

साथ ही पटना से बेतिया सड़क की बात करें तो, NH139 डब्ल्यू के तहत 167 किलोमीटर लंबी पटना-बेतिया सड़क परियोजना में 147 किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह ग्रीनफील्ड होगा. AIIMS गोलंबर से शुरू होकर यह सड़क जेपी सेतु, बकरपुर, मानिकपुर, साहेबगंज, केसरिया, अरेराज होते हुए बेतिया के नजदीक एनएच-727 से जुड़ेगी. जिसके बाद पटना से बेतिया 3 घंटों में ही पहुंचा जा सकेगा.

आवागमन आसान और पर्यटन को बढ़ावा

इसके अलावा पटना-गया-डोभी फोरलेन एनएच-83 सड़क का निर्माण करीब 127 किलेमीटर लंबाई में पूरा हो चुका है. साथ ही इस पर आवागमन शुरू हो चुका है. ऐसे में इस सड़क से फिलहाल दक्षिण बिहार के बौद्ध धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में लोगों को अधिक सुविधा होने लगी है. हाल ही में एनएच-82 सालेपुर से राजगीर सड़क को करीब 26 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास किया है. इन सड़कों के तैयार होने से लोगों के लिए आना-जाना आसान और पर्यटन को बढ़ावा भी मिल सकेगा.

Also Read: बिहार से जल्द शुरू होगी नॉन-स्टॉप इंटरनेशनल फ्लाइट्स, बैंकॉक-सिंगापुर के अलावा इन देशों में जाना होगा आसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >