New Road In Bihar: बिहार के इस जिले में एक साथ तीन सड़कों का शिलान्यास, जानिए कैसे मिलेगा फायदा?

New Road In Bihar: राजधानी पटना में एक साथ तीन सड़कों और नालों के निर्माण को लेकर शनिवार को विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने शिलान्यास किया. इसके बनने से लोगों को जलजमाव की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. इसके साथ ही लोगों को आने-जाने में भी सुविधा होगी.

New Road In Bihar: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. इसी कड़ी में पटना में एक साथ तीन सड़कों और नालों के निर्माण को लेकर शनिवार को शिलान्यास किया गया. दीघा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 के इंद्रपुरी और पूर्वी पटेल नगर में तकरीबन 3.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़कों और अंडरग्राउंड नालों का स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने शिलान्यास किया.

इतनी है सड़कों और नालों की लागत

विधायक ने बताया, इंद्रपुरी के शिव मंदिर से उदय चौक और भगवान दुबे के घर से उपाध्याय के मकान यानी रोड संख्या 10 तक की सड़क और नाला की लागत 1.44 करोड़ रुपए है. रोड संख्या 6 में कामता सिंह के मकान से सुशील पांडेय के मकान तक बनने वाली सड़क और नाला के लिए 77.92 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं. शिवपुरी मानस मार्ग नाले से पूर्वी पटेल नगर के रोड संख्या 2 तक की सड़क और नाला की लागत 90.57 लाख रुपए है.

जलजमाव से मिलेगा छुटकारा

तीनों सड़कें मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना से बनेंगी. डॉ. चौरसिया ने बताया, स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे. जलजमाव के चलते उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. इंद्रपुरी और पूर्वी पटेल नगर के सैकड़ों लोगों को अब जलजमाव से मुक्ति मिल जाएगी और आने-जाने के लिए अच्छे रास्ते मिलेंगे.

बिहार में बढ़ती रोड कनेक्टिविटी

बिहार में रोड डेवलपमेंट पर सरकार की तरफ से काफी ध्यान दिया जा रहा है. गांव और कस्बों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा रहा है. इसके साथ ही कई सड़कों का चौड़करण भी किया जा रहा है. सड़क मार्ग से एक जिला से दूसरे जिला में जाने के लिए लोगों को सोचना नहीं पड़ता. ऐसे में पटना में एक साथ तीन सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया गया, जिससे लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी.

Also Read: CM Nitish Kumar: फोर लेन रोड से जुड़ेगा बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम बोले- ‘तेजी से करें रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण…’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >