27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Til Ka Rahasya: Actress नोरा फतेही के दिल पे ‘तिल’, जानें, कैसी होती हैं ऐसी लड़कियां …

समुद्र शास्त्र के अनुसार, महिलाओं के शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व है. इससे महिलाओं के भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है. body part til ka kaha kaha hone se kya kya fyda nuksa होता है

Moles On Body Meaning शरीर पर तिल का होना एक सामान्य सी बात है.लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शरीर के इन तिलों को देख कर आप किसी भी व्यक्ति के भूत,भविष्य और वर्तमान के बारे में जान सकते हैं.समुद्रशास्त्र के अनुसार तिल देख कर व्यक्ति के स्वभाव,उसकी आदतों और उसके कर्मों के बारे में भी जाना जा सकता है.इसी तरह की और भी कई बातें हैं जिनका ज्ञान आसानी से हो सकता है. जानिए ज्योतिष के ऐसे ही कुछ सीक्रेट्स के बारे में….

दिल या छाती पर तिल

यदि किसी स्त्री के दिल या छाती पर तिल हो तो इसे शुभ माना जाता है.ऐसी स्त्रियां कामुक होती हैं और अपने साथी के साथ एक अच्छी रोमांटिक लाइफ व्यतित करती है.

Also Read: लिव- इन रिलेशनशिप में रहे लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2023, कौन मारेगा बाजी किसकी डूबेगी नाव…
होंठों पर तिल होना

किसी भी स्त्री या पुरुष के होंठों पर तिल हो तो ऐसी महिला फ्लर्टी नेचर की होती है. ऐसी महिला किसी एक संबंध में बंधकर नहीं रहती. बल्कि वो बार-बार नए अफेयर्स में उलझे रहती हैं.

ठोड़ी पर तिल होना

ठोड़ी पर तिल का होना यह बताता है कि वह महिला अंतर्मुखी स्वभाव की है.दूसरों से ये जल्दी से नहीं घुल-मिल पाती है.ऐसी महिलाओं से रिलेशन बनाने के लिए उसको कुछ समय देना चाहिए.

नाक पर तिल होना

किसी महिला की नाक पर अगर तिल है तो वो महिला को भाग्यशाली बनाता है.ऐसी महिलाओं से संबंध होना व्यक्ति के लिए खुशियां और सौभाग्य होता है.

ललाट पर तिल होना

किसी महिला के ललाट पर अगर तिल है तो वो उसपर आने वाले संकटों की जानकारी देता है.ऐसी महिला को आगे बढ़ने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. लेकिन, अन्त में ये जबरदस्त तरक्की करते हैं.

आंखों पर तिल

महिलाओं की आंख के अंदर (कॉर्निया पर) अगर तिल हो तो ऐसी महिलाएं बुद्धिमान और धीर-गंभीर स्वभाव की होती है. ऐसी लड़की का विवाद किसी अमीर लड़के के साथ ही होता है.

कान पर तिल होना

कान पर अगर किसी महिला को तिल हो तो ऐसी स्त्री अत्यन्त भाग्यशाली होती है.ऐसी महिला को अपने जीवन में कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं होती.

आइब्रो पर तिल होना

किसी भी महिला के भौंह (आईब्रो)पर अगर तिल है तो इसके अलग अलग मायने होते हैं.अगर यह दाईं तरफ की आईब्रो पर है तो शुभ है.लेकिन अगर ये बाईं आईब्रो पर तिल है तो महिला के लिए दुख लाता है.और जिनके दोनों आईब्रोज पर तिल है तो ऐसी महिला का जीवन लगातार यात्रा करते हुए बीतता है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें