Lalu Yadav के वार पर कांग्रेस का पलटवार, बिहार प्रभारी बोले- तेज प्रताप या मीसा भारती को बना दें सीएम

Lalu Yadav: बिहार कांग्रेस प्रभारी शाहनवाज आलम ने बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि अगर राजद पार्टी सीएम बनाएगी तो दो डिप्टी सीएम कांग्रेस पार्टी की ओर से बनाये जाएंगे.

Lalu Yadav: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो ने कहा था कि अब इंडिया गठबंधन का बागडोर ममता बनर्जी को थाम लेना चाहिए. उनके इस बयान के बाद बिहार कांग्रेस के नेता काफी गुस्सा में हैं. इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस के प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा है कि कुछ दिन पहले ही लालू यादव ने राहुल गांधी को लेकर कहा था कि उनको बाराती का दूल्हा बनना चाहिए. आलम ने आगे कहा, ‘पंजाब में कौन है, हिमाचल में कौन है, हरियाणा में कौन है, कर्नाटक और तेलंगाना में कौन है, सब जगह हम हैं. ऐसे में हम बिहार में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करने के बाद दो डिप्टी सीएम बनायेंगे.’

सीएम पद को लेकर तीन ऑप्शन बताया

शाहनवाज आलम ने आगे कहा कि हम जानते हैं बिहार में राजद की ताकत ज्यादा है. उनके पास जन समर्थन ज्यादा है. इसलिए सीएम पद पर उनका ज्यादा हक बनता है. अब लालू यादव को निर्णय लेना है कि वो किसको सीएम बनाएंगे. वो चाहेंगे तो तेज प्रताप यादव, मीसा भारती या तेजस्वी यादव में से किसी को भी सीएम बना देंगे. लेकिन दोनों डिप्टी सीएम पर कांग्रेस का हक बनता है. हम एक डिप्टी सीएम मुस्लिम समाज और एक सवर्ण समाज से बनाएंगे.

डिप्टी सीएम के तीन दावेदार

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शाहनवाज आलम ने 2025 में महागठबंधन की सरकार आने पर कांग्रेस कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाने की मांग की है. राजनितिक विश्लेषकों की माने तो यह कांग्रेस की राजद पर प्रेशर पॉलिटिक्स का हिस्सा है. अगर महागठबंधन की सरकार 2025 में बनती है तो डिप्टी सीएम के दो नहीं बल्कि तीन दावेदार हैं. बता दें कि डिप्टी सीएम के पद पर सबसे पहले दावेदारी वीआईपी मुखिया मुकेश सहनी ने ठोकी थी. उन्होंने कहा था कि सीएम के पद पर पहला हक तेजस्वी का और डिप्टी सीएम के पद पर पहला हक मेरा है.

इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan: क्या सीएम बनना चाहते हैं चिराग पासवान? 2030 में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >