लालू प्रसाद व मीसा भारती ने फुलवारी व दुल्हिनबाजार के घाटों का लिया जायजा

Patna News : मंगलवार को छठ पूजा की तैयारी का जायजा लेने सांसद सह पुत्री डॉ मीसा भारती के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव प्रखंड के उलार गांव स्थित प्रसिद्ध ओलार्क सूर्य मंदिर पहुंचे.

दुल्हिनबाजार. मंगलवार को छठ पूजा की तैयारी का जायजा लेने सांसद सह पुत्री डॉ मीसा भारती के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव प्रखंड के उलार गांव स्थित प्रसिद्ध ओलार्क सूर्य मंदिर पहुंचे. यहां सांसद ने तैयारी की जायजा लेने के बाद मंदिर भास्कर की पूजा अर्चना की. राजद सुप्रीमो के मंदिर पहुंचते ही समर्थकों ने उनका फूल माला से स्वागत किया. इसके बाद सांसद डॉ मीसा भारती व लालू प्रसाद यादव अर्घ स्थल पर पहुंचे व सफाई, बैरिकेडिंग का जायजा लिया. इसके बाद मंदिर के महंत सह संरक्षक अवध बिहारी दास जी महाराज से मिले. यहां महंत ने उन्हें सम्मानित किया.

फुलवारीशरीफ. छठ घाटों का निरीक्षण करने निकले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व सांसद डॉ मीसा भारती का फुलवारी पहुंचने पर राजद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. नेताओं ने भूसौला, दानापुर, नकटी में घाटों का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >