Khan Sir Vs Roshan Sir : रक्षाबंधन के मौके पर चर्चित शिक्षक खान सर और रोशन आनंद के बीच राखी बांधने को लेकर खूब उत्साह देखने को मिला. छात्राओं ने दोनों शिक्षकों के हाथ राखियों से भर दिए. बताया गया कि दोनों के हाथों पर बंधी राखियों का वजन करीब पांच किलो या उससे अधिक था. हालांकि, इस रक्षाबंधन पर चर्चा सिर्फ राखियों तक सीमित नहीं रही. दोनों शिक्षकों ने समाजसेवा और शिक्षा को लेकर बड़े ऐलान किए.
इस बार अनाथ आश्रम खोलने का ऐलान
खान सर ने इस रक्षाबंधन पर अनाथ बच्चों के लिए अनाथ आश्रम खोलने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का कोई परिवार नहीं है, उनके अकेलेपन को दूर करने के लिए यह पहल की जा रही है. उनका कहना था कि अनाथ आश्रम के बच्चों को उनके संस्थान में पढ़ रहे अन्य बच्चों के साथ रहने और घुलने-मिलने का अवसर मिलेगा. वीडियो में सुनिए खान सर क्या कह रहे हैं?
50 प्रतिशत संपत्ति का दान
दूसरी ओर, रौशन आनंद ने रक्षाबंधन के मौके पर बिहार की शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि उनकी पैतृक संपत्ति और उनकी अपनी संपत्ति में से 50 प्रतिशत हिस्सा बहनों और बिहार की शिक्षा व्यवस्था के लिए दान किया जाएगा.
छोटे भाई को याद कर हुए भावुक
रोशन आनंद ने अपने छोटे भाई को याद करते हुए कहा कि उनकी सफलता में भाई का भी बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने बताया कि उनके भाई ने हजारों विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन नि:शुल्क कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद की थी. इसके अलावा वह रक्तदान करने के साथ गरीब और असहाय लोगों की आर्थिक मदद भी करते थे.