बिहार यूनिट :महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी : अल्लावरू

बिहार के युवाओं के समक्ष पैदा हुई चुनौतियों, उनका पलायन, महिलाओं के सवाल, किसानों के संकट, पढ़ाई की समस्या और वजीफों में कटौती के सवाल पर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गयी है.

संवाददाता,पटना बिहार के युवाओं के समक्ष पैदा हुई चुनौतियों, उनका पलायन, महिलाओं के सवाल, किसानों के संकट, पढ़ाई की समस्या और वजीफों में कटौती के सवाल पर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गयी है. इस तरह के मुद्दों को लेकर बुधवार को कांग्रेस की ओर से दलित युवा संवाद का आयोजन किया गया. संवाद को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाना जरुरी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में आने पर तेलंगाना की तर्ज पर आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने,जातीय आर्थिक जनगणना कराने और जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी भी तय करेगी. संवाद कार्यक्रम को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेश लिलोठिया , प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार पासवान ने भी संबोधित किया. मौके पर पूर्व विधायक बंटी चौधरी और अशोक गगन व आदित्य पासवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >