इंटरमीडिएट की विशेष और कपार्टमेंटल परीक्षा 11 को होगी समाप्त

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा 11 मई को समाप्त हो जायेगी

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा 11 मई को समाप्त हो जायेगी. शनिवार को प्रथम पाली में विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय और वोकेशनल के परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य विषय समूह के अंतर्गत विभिन्न भाषा विषयों, जिसमें उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, पर्सियन, पाली व बांग्ला विशेष की परीक्षा आयोजित की गयी. वहीं द्वितीय पाली में विज्ञान एवं कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एंड वेब टेक, योगा और फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा आयोजित की जायेगी. इंटरमीडिएट की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच 14 से 16 मई तक आयोजित की जायेगी.

B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >