कैंपस : बापू परीक्षा परिसर में होगी इंटर व मैट्रिक की परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बापू परीक्षा परिसर में सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बापू परीक्षा परिसर में सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है. समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षा बापू परीक्षा परिसर में भी आयोजित की जायेगी. इससे पहले 13 दिसंबर को बीपीएससी की 70वीं परीक्षा इस परीक्षा परिसर में भी आयोजित की जायेगी. यहां पूर्व में भी कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे, निजी संस्थानों की परीक्षाएं आयोजित हो चुकी हैं. उन्हाेंने बताया कि पहले बापू परीक्षा परिसर में ऑफलाइन माध्यम से 13 हजार परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था थी, जिसे घटाकर अब 12 हजार कर दिया गया है. एक हजार क्षमता घटाने का मूल मकसद परीक्षा का संचालन कदाचार मुक्त करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >