पटना. नगर निगम ने 140 संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया है. इन इलाकों में जलजमाव को दूर करने के लिए फील्ड में टीमें उतारी गई हैं. सभी टीम यह सुनिश्चित करेंगी कि निचले इलाकों में पानी का ठहराव ना हो सके. राजधानी पटना में सोमवार शाम में बारिश की शुरुआत होते ही पटना नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए निगम ने रणनीति के तहत त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. नगर आयुक्त यशपाल मीणा स्वयं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर जलनिकासी कार्यों की समीक्षा किया. शहर के सभी अंचलों में फील्ड टीमों को तैनात किया गया है ताकि निचले इलाकों में पानी का ठहराव ना हो सके. इन इलाकों पर विशेष नजर विशेष रूप से उन इलाकों पर ध्यान दिया जा रहा है जहां मेट्रो, सीवर या सड़क निर्माण के कार्य चल रहे हैं, ताकि वहां वैकल्पिक माध्यमों से जलनिकासी सुनिश्चित की जा सके. निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्माण स्थलों पर किसी भी प्रकार की बाधा आने पर तुरंत प्रभावी हस्तक्षेप किया जाएगा. अंचलवार 140 हॉटस्पॉट चिह्नित कर पंपों की हुई तैनाती शहर के सभी छह अंचलों में कुल 140 ऐसे संवेदनशील स्थलों की पहचान की है, जहां जलजमाव की संभावना सबसे अधिक रहती है. इसमें नूतन राजधानी अंचल में सबसे अधिक 39 व पाटलिपुत्र अंचल में 37 स्थल चिह्नित किए गए हैं. इसके अलावा अजीमाबाद में 19, कंकड़बाग में 19, बांकीपुर में 15 और पटना सिटी अंचल में 12 हॉटस्पॉट शामिल हैं. इन क्षेत्रों में उच्च क्षमता वाले डीजल व इलेक्ट्रिक पंपों की तैनाती की गई है. कैचपिट और नालों की सतह की सफाई लगातार जारी है ताकि पानी का बहाव निर्बाध बना रहे. वरिष्ठ अधिकारियों को अंचलवार जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि वे जमीनी स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता और गति की निगरानी कर सकें. शिकायतों पर तुरंत रिस्पांस के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पटना नगर निगम का केंद्रीय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है. टोल-फ्री नंबर और व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से जलजमाव, पेड़ गिरने या खुले मैनहोल जैसी जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका निष्पादन क्विक रिस्पॉन्स टीम के जरिए तत्काल किया जा रहा है. निगम प्रशासन ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि मानसून के दौरान आम जनजीवन प्रभावित न हो, इसके लिए सभी तकनीकी और मानव संसाधन झोंक दिए गए हैं. निगम क्षेत्र में है करीब 140 जलजमाव संबंधी स्थल पाटलिपुत्र अंचल – 37 स्थल नूतन राजधानी अंचल – 39 स्थल कंकड़बाग अंचल – 19 स्थल बांकीपुर अंचल – 15 स्थल पटना सिटी अंचल – 12 स्थल अजीमाबाद अंचल – 19 स्थल
लर्ट मोड पर पटना नगर निगम, जलजमाव को दूर करने के लिए टीम तैयार
नगर निगम ने 140 संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया है. इन इलाकों में जलजमाव को दूर करने के लिए फील्ड में टीमें उतारी गयी हैं.
