ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण 11 घंटे तक कटी रही बिजली

राजधानी के जगनपुरा बिजली उपखंंड के गोपालपुर फीडर इलाके में बिजली रात भर गुल रही

पटना. राजधानी के जगनपुरा बिजली उपखंंड के गोपालपुर फीडर इलाके में रात में एक बजे से एचटी ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण शाहपुर, कनौजी, बईमानटोला, बह्मपुर, गिरिमोहन मुहल्लों में बिजली रात भर गुल रही. जगनपुरा के शाहपुर इलाके में रात में लोड अधिक हो जाने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया जिससे इलाके में रह रहे करीब 40 हजार लोगों को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी. सुबह-सुबह बिजली नहीं हाेने के कारण पानी की किल्लत झेलनी पड़ी. गोपालपुर फीडर के जेइ ने बताया कि करीब रात में ही ट्रांसफॉर्मर जलने से बिजली कट गयी. करीब दोपहर12 बजे के आस-पास वापस से बिजली बहाल कर दी गयी.

रविवार को भी शाहपुर में केबल जल जाने के कारण बिजली कट गयी. जिससे छुट्टी के दिन भी लोगों को पानी व बिजली न होनेे के कारण परेशान होना पड़ा. जानकारी लेने पर पता चला कि देर रात केबल जल जाने के कारण बिजली कटी रह गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >