डेंटिस्ट से ब्यूटी क्वीन बनीं डॉक्टर शांभवी झा, मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में करेंगी बिहार का प्रतिनिधित्व

Miss Universe Bihar 2025: मधुबनी की रहने वाली और पेशे से डेंटिस्ट डॉ. शांभवी झा ने मिस यूनिवर्स बिहार 2025 का खिताब जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है. अब वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी.

Miss Universe Bihar 2025: बिहार की बेटी और मधुबनी की रहने वाली डॉक्टर शांभवी झा ने मिस यूनिवर्स बिहार 2025 का खिताब जीतकर राज्य का नाम रोशन कर दिया है. पेशे से डेंटिस्ट शांभवी अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी. राजधानी पटना स्थित NIFT कैंपस में आयोजित इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता के ऑडिशन में बिहार भर से आई कई प्रतिभाशाली प्रतिभागियों के बीच शांभवी ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सौंदर्य से सभी का दिल जीत लिया.

दिव्यांशी साची रहीं फर्स्ट रनर-अप

ऑडिशन में दिव्यांशी साची को फर्स्ट रनर-अप और रुपाली भूषण को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया. इस मौके पर निर्णायक मंडल में मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, मिस यूनिवर्स बिहार 2024 काजल चौधरी, डायरेक्टर अमजद खान और स्टेट डायरेक्टर नीतू कुमारी मौजूद रहे. सभी ने प्रतिभागियों के टैलेंट की तारीफ की और विशेष रूप से बिहार की बेटियों की आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति को सराहा.

शांभवी झा को मिला मिस यूनिवर्स इंडिया में सीधे प्रवेश

निखिल आनंद ने बताया कि बिहार की विजेता को मिस यूनिवर्स इंडिया में सीधे प्रवेश का मौका मिलेगा, जो युवतियों के लिए एक बड़ा मंच है. वहीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा ने कहा कि बिहार की प्रतिभागियों में अद्भुत टैलेंट देखने को मिला है. स्टेट डायरेक्टर नीतू कुमारी ने याद दिलाया कि यही प्रतियोगिता है, जिसमें कभी सुष्मिता सेन और लारा दत्ता जैसी दिग्गजों ने हिस्सा लेकर मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था. अब बिहार की बेटियां भी उसी राह पर कदम बढ़ा रही हैं.

इस्कॉन मंदिर में दर्शन-पूजन कर हुई कार्यक्रम की शुरुआत

इस भव्य आयोजन से पहले, रिया सिंघा और काजल चौधरी ने पटना के इस्कॉन मंदिर में दर्शन-पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की थी. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर सबके लिए सफलता और सुख-शांति की कामना की. इस अवसर पर इस्कॉन पटना के मीडिया हेड नंद गोपाल दास ने उन्हें राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया.

गौरतलब है कि पिछले साल पहली बार पटना में इस प्रतियोगिता का ऑडिशन हुआ था और इस बार भी यह सिलसिला जारी रहा. यह मंच बिहार की प्रतिभाशाली युवतियों को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर प्रदान कर रहा है. डॉक्टर शांभवी झा की यह सफलता अन्य युवतियों को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी.

Also Read: बिहार का एक ऐसा गांव जहां साल में एक दिन के लिए लगता है लॉकडाउन, घर छोड़ जंगल चले जाते हैं लोग…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >