CSIR UGC NET Admit Card 2026 जारी, 17 और 18 जुलाई को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा 17 और 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट

CSIR UGC NET Admit Card 2026 : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा.

17 और 18 जुलाई को होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी.

17 जुलाई की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जीव विज्ञान (Life Sciences) विषय की परीक्षा होगी. दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक गणित विज्ञान (Mathematical Sciences) और भौतिक विज्ञान (Physical Sciences) की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

18 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रसायन विज्ञान (Chemical Sciences) तथा पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ग्रह विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences) विषय की परीक्षा होगी.

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की जरूर करें जांच

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय और अन्य सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें. किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

डाक से नहीं भेजा जाएगा प्रवेश पत्र

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन जारी किया गया है. इसे डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा. एजेंसी ने यह भी बताया कि एडमिट कार्ड अस्थायी रूप से जारी किया गया है और इसे अंतिम पात्रता की स्वीकृति नहीं माना जाएगा. अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही पर 3 ASI और 1 होमगार्ड निलंबित


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >