बदमाश ठगी के पैसे से खरीद रहे गहने, ज्वेलर्स के खाते हो जा रहे फ्रीज

पटना में साइबर बदमाशों का एक ग्रुप लगातार सोने-चांदी के दुकानदारों को निशाना बना रहे हैं. वे साइबर ठगी के पैसे से सोने के आभूषण खरीद रहे हैं और गायब हो जा रहे हैं,

पटना . पटना में साइबर बदमाशों का एक ग्रुप लगातार सोने-चांदी के दुकानदारों को निशाना बना रहे हैं. वे साइबर ठगी के पैसे से सोने के आभूषण खरीद रहे हैं और गायब हो जा रहे हैं, जबकि बैंक दुकानदार के खाते को फ्रीज कर दे रहा है. पुलिस ऐसे जालसाजों को नहीं पकड़ पा रही है. इन जालसाजों ने मई और जून में बाकरगंज, बारीपथ के दो दुकानदारों से करीब 61 लाख के सोने के गहने ले लिये और चंपत हो गया. दोनों ही दुकानदारों के खातों को बैंक ने फ्रीज कर दिया है. कदमकुआं थाने के बारी रोड स्थित कृपाश्री ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड तनिष्क शोरूम से साइबर बदमाश ने 39.82 लाख के सोने के गहना ले लिये.. जैसे ही बदमाश सोना लेकर वहां से निकले, वैसे ही बैंक ने दुकान के अकाउंट को फ्रीज कर दिया. वहीं ओड़शा के एक साइबर बदमाश ने मई माह में बाकरगंज के एक दुकानदार से 21 लाख का सोना लिया था और ठगी का पैसा अकाउंट से ट्रांसफर कर फरार हो गया. बैंक ने दुकानदार के अकाउंट को फ्रीज कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >