निगम करेगा पुराने कुओं का जीर्णोद्धार, गर्मी में मिलेगा स्वच्छ पानी

पटना : शहर में निगम क्षेत्र में पड़ने वाले पुराने कुओं का जीर्णोद्धार होगा. लॉकडाउन समाप्त होने के बाद निगम उन सभी पुराने कुओं की साफ-सफाई करायेगा, ताकि गर्मी में लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके. जल-जीवन-हरियाली के तहत निगम ने सभी चिह्नित पुराने कुओं का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया है. निगम के सभी […]

पटना : शहर में निगम क्षेत्र में पड़ने वाले पुराने कुओं का जीर्णोद्धार होगा. लॉकडाउन समाप्त होने के बाद निगम उन सभी पुराने कुओं की साफ-सफाई करायेगा, ताकि गर्मी में लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके. जल-जीवन-हरियाली के तहत निगम ने सभी चिह्नित पुराने कुओं का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया है. निगम के सभी अंचलों में 171 कुओं का जीर्णोद्धार होना है. कुआं की सफाई के साथ वहां पर चबूतरा का निर्माण कर रस्सी व बाल्टी की भी व्यवस्था होगी, ताकि लोग उनके पानी का इस्तेमाल कर सकें. निगम के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि कुआं के जीर्णोद्धार के लिए एस्टिमेट तैयार किया गया है. अभियंताओं ने एस्टिमेट तैयार कर अंचलों को दिया है.

लॉकडाउन समाप्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. निगम के नूतन राजधानी अंचल में 61 कुओंं की सूची दी गयी है. इसका एस्टिमेट तैयार कर कार्यपालक पदाधिकारी के पास प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजी गयी है. कंकड़बाग अंचल में 25 में 18 कुओं का एस्टिमेट तैयार है. बांकीपुर अंचल में 17, अजीमाबाद अंचल में 51 व पटना सिटी अंचल में 17 की सूची दी गयी है.

इन सभी का एस्टिमेट तैयार है. सूत्र ने बताया कि अब इसका शीघ्र टेंडर निकाल कर आगे की प्रक्रिया की जायेगी. ताकि गर्मी में लोगों को कुआं का स्वच्छ पानी मिल सके. कोर्ट : जल संचयन भी होगाजल-जीवन-हरियाली के तहत कुओं का जीर्णोद्धार होना है. इसके लिए शीघ्र सारी प्रक्रिया शुरू होगी, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके. साथ ही इससे जल संचयन भी होगा.देवेंद्र प्रसाद तिवारी, अपर नगर आयुक्त (स्थापना)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >