Cabinet Meeting: हाइब्रिड मॉडल से बनेगा मुंगेर से भागलपुर तक गंगा पथ, सीएम नीतीश ने दी हरी झंडी

Cabinet Meeting: नीतीश सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई है. इस बैठक में कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में सड़क और पुल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गयी है. पढे़ं पूरी खबर…

Cabinet Meeting: राजधानी पटना में आज यानी मंगलवार को सीएम नीतीश की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगायी गयी है. जिसमें मुंगेर और भागलपुर जिले में गंगा पथ निर्माण और बख्तियारपुर से ताजपुर को जोड़ने वाली गंगा नदी पर फोर लेन पुल और फोर लेन पहुंच पथ के लिए राशि स्वीकृत की गयी है. इसके अलावा चार डॉक्टरों को भी बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है. 

मुंगेर के सफियाबाद से भागलपुर के सबर तक गंगा पथ

बता दें, बिहार सरकार ने पथ निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दी है. मुंगेर (सफियाबाद–बरियारपुर–धोरघट–सुलतानगंज) गंगा पथ परियोजना की कुल लंबाई 42.00 किमी है, जिसके निर्माण के लिए HAM मॉडल पर 511980.00 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है. इसके अलावा सुलतानगंज–भागलपुर–सबर (40.80 किमी) गंगा पथ परियोजना के लिए भी HAM मॉडल पर 484983.00 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है.

HAM मॉडल क्या है?

HAM का फुल फॉर्म होता है हाइब्रिड एन्युटी मॉडल. जिसका मतलब है सड़क निर्माण और राजमार्ग परियोजनाओं के लिए एक ऐसा मॉडल, जिसमें सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर काम करते हैं. इस मॉडल में, सरकार पूरे प्रोजेक्ट लागत का 40% हिस्सा खर्च करती है और बाकी का 60% हिस्सा प्राइवेट कंपनियों को उठाना होता है.

कैबिनेट मीटिंग में इन एजेंडों पर लगी मुहर

नए पुल और पहुंच पथ को भी हरी झंडी

वहीं PPP (public private partnership) के तहत DBFOT मोड पर भागलपुर से ताजपुर को जोड़ने वाली गंगा नदी पर फोरलेन पुल ( जिसकी लंबााई 5.51 किमी) और फोरलेन पहुंच पथ (कुल लंबाई 45.393 किमी) परियोजना के लिए कुल 3923.00 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी मिली है. इसमें 634.95 करोड़ रुपये अतिरिक्त वन टाइम फंड इंफ्यूजन, 85.50 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण, 114.98 करोड़ रुपये बेस ऑफ स्कोप और अन्य में राशि शामिल है.

ALSO READ: “मुझे हारना मंजूर है, लेकिन खेल बड़ा खेलूंगी”, रोजगार सेवक की हत्यारी पत्नी को नहीं है पति के मर्डर का अफसोस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >