Bihar Weather: बिहार में बारिश का दौर शुरू, ठनके से मौत का तांडव, जानिए आज का मौसम कैसा रहेगा

Bihar Weather: बिहार में बारिश का दौर शुरू हो गया है. आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है. कई जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather News: बिहार में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है. वज्रपात से मौत की घटना भी राज्य में हुई. वज्रपात से एक दर्जन लोगों की जान 24 घंटे के अंदर गयी है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में अभी भी बारिश का इंतजार है. लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं. इस बीच बिहार में मानसून के आगमन की जानकारी मौसम विभाग ने दी है.

बिहार में बारिश का दौर शुरू

बिहार में मानसून 48 घंटे के अंदर प्रवेश कर सकता है. मौसम विभाग ने इसकी संभावना जतायी है. मानसून के आगमन के लिए जो मौसमी दशाएं जरूरी होती है वो अब बनने लगी है. इधर, सोमवार को भागलपुर, चंपारण समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. सीमांचल के जिलों का मौसम सुहाना हुआ. वहीं वज्रपात से प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी.

बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

बिहार के कई जिलों में गर्मी की मार अभी भी जारी है. 40 डिग्री से अधिक तापमान भी दर्ज हुआ है. अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश की दस्तक से गर्मी में राहत मिलेगी. बिहार मौसम सेवा केंद्र का पूर्वानुमान है कि बिहार के कई हिस्सों में अब भारी बारिश होगी. 17 से 20 जून तक दक्षिण और पूर्वी बिहार के भागों में मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >