बिहार विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, जानिये कौन तय करेंगे प्रत्याशियों के नाम

बिहार विधान परिषद की रिक्त हो रहीं 7 सीटों के लिए नामांकन शुरू है. भाजपा ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. वहीं पार्टी ने संजय जायसवाल समेत कुछ चेहरों को उम्मीदवार के चयन को लेकर अधिकृत किया है.

Bihar News: विधानसभा कोटे से विधान परिषद के लिए सात सीटों के लिए चुनाव होना है. रिक्त होने वाली इन सात सीटों के लिए नामांकन गुरुवार को प्रारंभ हो चुका है. वहीं भाजपा ने भी इन सीटों पर अपने दबदबे के लिए सारी तैयारी कर ली है. भाजपा तीन सीटों पर ताल ठोकने के मूड में नजर आ सकती है. वहीं अब भाजपा के लिए प्रत्याशियों के नामों का भी चयन हो जाएगा. इसके लिए बीजेपी ने कुछ चेहरों को भी अधिकृत कर दिया है.

ये करेंगे उम्मीदवारों का चयन

बिहार विधान परिषद में रिक्त होने वाली सात सीटों पर प्रत्याशी का चयन विधानसभा सदस्यों के वोटों से होगा. 20 जून को इन सीटों पर मतदान होना है. इध��� भाजपा ने भी इस चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है. कटिहार में बुधवार को पार्टी की चुनाव समिती ने बैठक आयोजित की. इस बैठक में यह तय किया गया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, क्षेत्रिय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ही उम्मीदवार का चयन करेंगे.

विधान परिषद की सात सीटें रिक्त हो रही

बता दें कि विधान परिषद की सात सीटें रिक्त हो रही हैं. जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है उनमें मो. कमर आलम, गुलाम रसूल, अर्जुन सहनी, रोजिना नाजिश, रणविजय सिंह, सीपी सिन्हा और मुकेश सहनी हैं. इन सभी का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है. जबकि चुनाव की तारीख भी 20 जून को तय की गयी है.

Also Read: बिहार में जातीय जनगणना के क्या हैं मायने? क्या आरक्षण से है इसका लेना-देना, जानें तेजस्वी यादव की राय
मुकेश सहनी का भी कार्यकाल होगा खत्म

गौरतलब है कि भाजपा कोटे की सीट से एमएलसी बने मुकेश सहनी का भी कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है. मुकेश सहनी इस सीट पर काबिज होकर एनडीए में ही मंत्री रहे लेकिन भाजपा के साथ लगातार हुए मनमुटाव व हमले के बाद बीजेपी ने बड़ी सर्जरी करते हुए वीआईपी के सारे विधायकों को अपने खेमे में कर लिया और मुकेश सहनी को एनडीए से बाहर होकर मंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी.

Published By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >