Bihar Teacher: “सचिवालय की परिक्रमा न करें…”, पटना पहुंचे नाखुश शिक्षकों को ACS ने लगाई फटकार

Bihar Teacher: बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को पटना जाकर ट्रांसफर से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने से मना किया है. एसीएस डॉ. एस. सिद्धार्थ ने जिलाधिकारियों को इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Teacher: बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने ट्रांसफर से जुड़ी परेशानियों को लेकर पटना पहुंच रहे शिक्षकों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों को राज्य मुख्यालय आकर सचिवालय की परिक्रमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है. इस विषय में सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं.

विभाग का काम होता है बाधित

डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से शिक्षा विभाग का दैनिक कार्य बाधित होता है. शिक्षकों की समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर ही सुनिश्चित किया गया है. ऐसे में शिक्षकों को अपने नजदीकी पदाधिकारी से संपर्क करना चाहिए न कि सीधे पटना आकर मुख्यालय का चक्कर लगाना चाहिए.

30 जून तक नए स्कूल में योगदान अनिवार्य

हाल ही में राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर शिक्षकों का ऐच्छिक तबादला किया है. करीब 1.30 लाख शिक्षकों को एक जिले या अनुमंडल से दूसरे में स्थानांतरित किया गया है. इन शिक्षकों को जिला आवंटन पहले ही मिल चुका है और अब स्कूल आवंटन की प्रक्रिया जारी है. विभाग ने साफ कर दिया है कि सभी ट्रांसफरशुदा शिक्षकों को 30 जून तक अपने नए स्कूल में योगदान देना होगा.

हालांकि, कुछ शिक्षक अपने ट्रांसफर से असंतुष्ट हैं. विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई शिक्षक 1 जुलाई तक नया योगदान नहीं देता है, तो उसका ट्रांसफर आदेश स्वतः रद्द हो जाएगा और वह अपने पुराने स्कूल में ही माना जाएगा.

ALSO READ: Bihar News: बंद पड़े CHC में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे सिविल सर्जन, हालत देख गुस्से से हुए लाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >