Bihar Rain Alert: बिहार के 24 जिलों में लगातार 48 होगी बारिश! IMD ने मेघगर्जन और वज्रपात पर किया येलो अलर्ट जारी

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम में आज से बदलाव की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 7 से 11 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-तड़क के साथ बारिश हो सकती है. सोमवार को किशनगंज, अररिया और सुपौल जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है, इसके कारण यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि 11 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा. इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से राजधानी पटना में मौसम में और बदलाव आएगा, और गरज-तड़क के साथ बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और पूर्वी हवाओं के कारण नमी में वृद्धि हुई है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है.

मौसम की चेतवानी

बिहार के इन जिलों में 10 और 11 अप्रैल को बारिश के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि 10 और 11 अप्रैल को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, खगड़िया, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा और सहरसा जिला में बारिश हो सकती है. साथ ही, इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की भी उम्मीद है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का हाल

बीते 24 घंटों के दौरान बिहार के चार जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. गोपालगंज 40.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा. इसके अलावा, रोहतास और बक्सर में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि गया में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना में दिन में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी में रविवार रात से ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. वहीं, मधेपुरा का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान

राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इसके अलावा, 10 और 11 अप्रैल को पटना, गया सहित 32 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी, अब इस दिन तक जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >