Bihar: “घर से हो चुके हो बेघर…”, जातीय जनगणना पर मुकेश सहनी ने चिराग को दी नसीहत

Bihar Politics: केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे देश में जातीय जनगणना कराने का फैसला किया है. इसके बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज है. वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी बीच वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने चिराग को जातीय जनगणना को लेकर नसीहत दी है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Politics: केंद्र सरकार ने पूरे देश में जातिगत जनगणना कराने का ऐलान किया है. अब ऐसे में बिहार के साथ-साथ पूरे देश में राजनीतिक हलचल तेज है. बीते दिन मोतिहारी के बापू सभागार में वीआईपी पार्टी के जोन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस दौरान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि चिराग ने एक इंटरव्यू में जातिय जनगणना को सार्वजनिक न करने की बात कही थी. उन्होंने चिराग को याद दिलाया कि उनके पिता राम विलास पासवान आरक्षण की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ते रहे. मुकेश सहनी ने चिराग को आगाह करते हुए कहा कि बीजेपी के साथ जाने से पहले वे एक बार घर से बेघर हो चुके हैं.

चिराग पासवान ने क्या कहा था?

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जातीय जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश में जातीय जनगणना कराना जरूरी है. क्योंकि कई बार सरकार के द्वारा फंड दिया जाता है लेकिन उसका उपयोग नहीं हो पाता है. किस जाति के कितने प्रतिशत लोग हैं. इसका डाटा होना जरूरी है. जातिगत जनगणना जरूर कराई जाए, लेकिन उसके आंकड़े सार्वजनिक न किए जाएं. उनका दावा किया कि इन आंकड़ों के सार्वजनिक होने के बाद समाज में विभाजन और नफरत की स्थिति पैदा हो सकती है. 

ओवैसी के बिहार दौरे पर सहनी का तंज

वहीं, कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर मुकेश सहनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि मासूम लोगों की जान जाना गृह मंत्रालय की विफलता है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बिहार दौरे पर मुकेश सहनी ने हमला करते हुए कहा कि उनका बिहार आना महत्वहीन है. बिहार की जनता उनके मकसद को समझ चुकी है.

ALSO READ: Transfer Posting: 51389 शिक्षकों का इंतजार खत्म! शुरू हुई ट्रांसफर पोस्टिंग, इस दिन आपकी बारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >