प्रभु की लीला! सीता-राम खोजने निकली पुलिस, रास्ते में मिल गए ‘कृष्ण’

Bihar Police: कटिहार पुलिस को मूर्ति चोरीकांड में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस को खोजबीन के दौरान श्रीकृष्ण की पुरानी मूर्ति मिली है. हालांकि, पुलिस राम-सिता की मूर्ति खोज रही थी. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Police: बिहार पुलिस राम-सिता की मूर्ति खोजने निकली थी और रास्ते में उन्हें भगवान श्रीकृष्ण मिल गए. जी हां, कटिहार पुलिस ने मूर्ति चोर गैंग के जाल का पर्दाफाश किया है, जिसमें उन्हें पहली बड़ी सफलता हासिल हुई है. पूरा मामला कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बस्ती स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से जुड़ा है, जहां बीते दिनों भगवान श्रीराम की दरबार वाली बेशकीमती मूर्तियां चोरी हो गई थी. 

3 मार्च को चोरी हुई भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति मिली

पुलिस लगातार मूर्तियों की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान जब पुलिस पोठिया थाना क्षेत्र के सखुअली गांव पहुंची, तो उसे 3 मार्च को चुराई गई भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन मूर्ति बरामद हुई. इसको लेकर एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि मूर्ति चोरी कांड में गिरोह के पांच सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु मूर्ति के साथ-साथ चोरी की घटना में इस्तेमाल किये जाने वाले औजार, गलाने की मशीन और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है. गिरफ्तार गिरोह ने कोढ़ा की ठाकुरबाड़ी मंदिर से हुई चोरी में भी अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है.

मूर्ति जल्द बरामद करने का दावा

हालांकि, हाल ही में चोरी हुई राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की अष्टधातु की मूर्तियां अभी बरामद नहीं हो पायी हैं, लेकिन जिला एसपी का दावा है कि मूर्ति जल्द बरामद कर ली जाएंगी. फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है कि क्या इनका कोई पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. कटिहार पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने में पुलिस पूरी तरह सजग है. जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी ने सख्त संदेश दिये हैं.

ALSO READ: Gopal Khemka Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक थे गोपाल खेमका? पटना के टॉप 10 बिजनेसमैन में शुमार था नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >