बिहार में 26 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स पर संकट, केंद्र की दो टूक, 31 मई तक मंजूरी दें या रद्द होंगे प्रोजेक्ट

Bihar NH Projects: बिहार में 26 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट वन विभाग की शर्तों के कारण अटक गए हैं. केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि 31 मई तक मंजूरी नहीं मिली तो परियोजनाएं रद्द हो सकती हैं. इससे पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे समेत कई बड़े प्रोजेक्ट का काम प्रभावित हो सकता है.

Bihar NH Projects: बिहार में कई बड़े सड़क प्रोजेक्ट फिलहाल फंस गए हैं. कुल 26 नेशनल हाईवे परियोजनाओं पर काम रुकने की स्थिति बन गई है. वन विभाग की एक शर्त की वजह से केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने आ गए हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर 31 मई तक वन भूमि उपयोग की मंजूरी नहीं मिली, तो ये सभी प्रोजेक्ट रद्द भी किए जा सकते हैं.

इन परियोजनाओं के लिए करीब 711.92 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है. इनमें कई बड़े और अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं. ये प्रोजेक्ट बिहार की कनेक्टिविटी और विकास के लिए काफी जरूरी माने जा रहे हैं, लेकिन मंजूरी नहीं मिलने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है.

सचिव की समीक्षा में क्या पता चला

सचिव वी. उमाशंकर ने इन परियोजनाओं की समीक्षा की थी. इसमें सामने आया कि बिहार का वन विभाग सड़क निर्माण के लिए वन भूमि देने में देरी कर रहा है. जबकि केंद्र सरकार की गाइडलाइन पहले से साफ है कि सड़क बनने के बाद भी जमीन वन भूमि ही मानी जाएगी और जहां पेड़ कटेंगे, वहां नए पौधे लगाने की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी की होगी.

मामला इसलिए और उलझ गया है क्योंकि बिहार के वन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अलग तरीके से व्याख्या कर दी. विभाग ने शर्त रखी कि अगर वन भूमि का इस्तेमाल होगा तो उसके बदले गैर-वन भूमि भी देनी होगी. यही शर्त अब विवाद की जड़ बन गई है, क्योंकि बाकी राज्यों में ऐसा नियम लागू नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूरी सहमति नहीं बन पाई

केंद्र सरकार इस बात से नाराज है और उसने साफ कहा है कि कोई भी राज्य अपने स्तर पर अलग शर्त नहीं लगा सकता. इसी बीच बिहार वन विभाग ने नया आदेश जारी करते हुए कहा कि अभी मंजूरी दी जाएगी, लेकिन अगर भविष्य में कोर्ट का कोई नया आदेश आता है, तो एजेंसियों को गैर-वन भूमि देनी होगी.

इस मुद्दे पर अभी भी पूरी तरह सहमति नहीं बन पाई है. जिन परियोजनाओं पर असर पड़ा है, उनमें बरबीघा-शेखपुरा-जमुई, वाराणसी-कोलकाता हाईवे, भागलपुर-खैरा, दरभंगा-बनवारी पट्टी, मोहनियां-चौसा, आरा-सासाराम-पटना और पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में भारी बारिश और ओला गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट

मुजफ्फरपुर SSP ने गायघाट थानेदार और सिपाही को किया सस्पेंड, जगतवीर राय मौत मामले में एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >