Bihar News: VTR से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, खेतों में मिले फुटमार्क, चारों ओर दहशत

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर एक तेंदुआ बगल के गांव में जा छिपा है. तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वन विभाग अलर्ट मोड पर है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगलों से भटककर एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस गया है. इसकी वजह से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. रामनगर प्रखंड के भैंसहिया गांव में रात के अंधेरे में तेंदुए की चहलकदमी देखी गयी है. तेंदुए की चहलकदमी से गांववालों के होश उड़ गए हैं. पूरे गांव में खौफ जैसे माहौल है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी है. इस बात की जानकारी मिलते ही चिउटाहा रेंज के वनपाल अंशु कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए की ट्रैकिंग शुरू कर दी है. वनपाल ने इस बात की पुष्टि की है कि खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान देखने को मिले हैं.

अलर्ट मोड में वन विभाग की टीम

तेंदुए की एक्टिविटी को देखते हुए वन विभाग की टीम अलर्ट मोड में है, लेकिन अब तक तेंदुए का सटीक लोकेशन ट्रैक नहीं हो पाया है. वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि अकेले खेतों की ओर जाने से बचें और बच्चों को घर के अंदर ही रखें. तेंदुआ यदि पालतू जानवर या इंसान पर हमला करता है, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है. इसलिए इसे काबू में करना वन विभाग की बड़ी चुनौती बन चुकी है. 

गर्मी बढ़ते ही जीवों का बाहर आना शुरू

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे रिहायशी इलाकों में गर्मी के बढ़ते ही वन्यजीव सहित सरीसृप प्रजाति के जीवों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है. जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है. इसी क्रम में बुधवार की सुबह एक विषैला किंग कोबरा वन क्षेत्र से भटक कर लक्ष्मीपुर गांव निवासी लक्ष्मण राम के निवास परिसर में जा पहुंचा. सांप की फुफकार को सुनकर घर वालों में हड़कंप मच गयी. मकान मालिक लक्ष्मण राम द्वारा तत्काल इसकी सूचना वाल्मीकिनगर स्थित वन कार्यालय को दी गयी. जिसके बाद वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू किया.

ALSO READ: प्रभु की लीला! सीता-राम खोजने निकली पुलिस, रास्ते में मिल गए ‘कृष्ण’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >