जेपी गंगा पथ से हटाई गईं प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें किसे सौंपी जायेंगी? जानिए ये प्लानिंग

Bihar News: पटना के जेपी गंगा पथ से हटाए गए प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को जीविका को सौंपा जाएगा. ग्रामीण महिलाओं को इसका फायदा मिल सकेगा. बुधवार को बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

Bihar News: पटना में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर कई काम किए जा रहे हैं. ऐसे में पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड (पीएससीएल) की तरफ से जेपी गंगा पथ से हटाई गईं प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को अब जीविका (बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति) को सौंप दिया जाएगा. इन दुकानों का उपयोग ग्रामीण महिलाओं के लिए किया जाएगा, ताकि वे प्रखंड स्तर पर इनका उपयोग कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकें.

बुधवार को होने वाली बैठक में फैसला

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को आयोजित होने वाली बोर्ड बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा. इन दुकानों के ट्रांसफर के लिए जीविका को तय राशि का भुगतान अगले पांच सालों में किस्तों में किया जाएगा. जीविका ने जनवरी 2026 में स्मार्ट सिटी को करीब 200 प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को उन्हें देने की मांग की थी.

दरअसल, जेपी गंगा पथ पर करीब 15.45 करोड़ रुपए से 500 दुकानें वेंडिंग जोन विकसित करने के लिए लगाई जा रही थीं. लेकिन इन दुकानों का डिजाइन सही नहीं होने और इससे गंगा नदी का नजारा बाधित होने की वजह से इन्हें हटाकर अब नए डिजाइन में दुकानों को फिर से स्थापित करने का निर्णय लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, यहां लगभग 50-60 दुकानों को ही बड़े आकार में लगाया जाएगा. लेकिन स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक यशपाल मीणा ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है. प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को जीविका को सौंपा जायेगा.

जीविका ने स्मार्ट सिटी को लिखा था लेटर

जनवरी 2026 में बिहार की ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) ने स्मार्ट सिटी को लेटर लिखा था. लेटर के जरिए बताया गया था कि जीविका ने 200 प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को अपनी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपने की योजना बनाई है. इसका उपयोग महिलाएं छोटी-बड़ी दुकानों के रूप में करेंगी. अभी गंगा पथ से हटाकर प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को गर्दनीबाग स्थित हाई स्कूल के पास शिफ्ट किया गया है. यहां पर कुछ दुकानों के नीचे पानी जमा है और कुछ दुकानें डैमेज भी होने लगी हैं.

Also Read: मेडिकल टूरिज्म का हब बनेगा पटना एम्स, वर्ल्ड क्लास हेल्थ सर्विस शुरू करने की योजना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >