Bihar News: बिहार की इन महिलाओं के लिए सरकार ने खोला खजाना, जारी किए 522 करोड़ रुपए...

Bihar News: बिहार की नीतीश सरकार ने जीविका दीदियों के लिए बड़ी राशि की घोषणा की है. बता दें कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 500 करोड़ से अधिक राशि आवंटित किए गए हैं. प्रथम किस्त के रूप में 522 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

Bihar News: बिहार की नीतीश सरकार ने जीविका दीदियों के लिए बड़ी राशि की घोषणा की है. बता दें कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 500 करोड़ से अधिक राशि आवंटित किए गए हैं. प्रथम किस्त के रूप में 522 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि इस राशि से ग्रामीण इलाकों में संचालित जीविका के हजारों स्वयं सहायता समूहों को लाभ मिलेगा.

बता दें कि इस राशि में 60:40 अनुपात के तहत केंद्रांश के रूप में 31369.58 लाख रुपये और राज्यांश के रूप में 20913.05 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं. इस राशि का उपयोग समूहों द्वारा कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, लघु उद्योग और अन्य जीविकोपार्जन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा. इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

Also Read: पिता की राह पर चल सकते हैं चिराग, पटना में गठबंधन को लेकर कह दी ये बड़ी बात…

महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर होंगे प्रदान

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ ही उनके उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी. उनके प्रोडक्ट को बेहतर दाम मिल सकेगा. बता दें कि वर्तमान में बिहार में 10 लाख 63 हजार स्वयं सहायता समूह काम कर रहा है. जानकारी के मुताबिक इन समूहों से कुल एक करोड़ 34 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुईं हैं.

महिलाओं का निखरेगा कौशल विकास

मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि यह राशि महिलाओं को उनके व्यावसायिक कौशल को निखारने के लिए आवंटित की जा रही है. मंत्री जी का मानना है कि इन समूहों के माध्यम से महिलाएं ना केवल आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं, बल्कि समाज के विकास में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं. इससे सामुदायिक विकास भी हो रहा है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >