पटना में बेटी के साथ पिता ने किया गंदा काम, आपबीती सुन पुलिस के उड़े होश, जानिए पूरा मामला...

Bihar News: पटना के दानापुर में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक बाप ने अपनी 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar News: पटना के दानापुर में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक बाप ने अपनी 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची ने बताया है कि पिछले साल नवरात्र में घर में मां नहीं थी तो अकेला पाकर मेरे साथ पिता ने दुष्कर्म किया था और मारपीट की थी.

पीड़िता ने बताया कि, मैं अपनी नानी के घर पटना सिटी चली गयी और मां को सारी बात बतायी तो उसने पिता से पूछा तो पिता ने मां और मेरे साथ मारपीट की थी. कहा कि, इस बारे में किसी को बताओगे तो जान से मार देंगे. उसके बाद हमेशा मेरे साथ छेड़छाड़ करता था.

अकेला पाकर बेटी के साथ करता था दुराचार

उसने आगे बताया कि, छठ पूजा में मां पड़ोसी के यहां प्रसाद बनाने गयी थी. उसके बाद अकेला पाकर पिता ने मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करना चाहा तो मैंने विरोध किया. इस घटना के बाद मामले की शिकायत आरोपी की पुत्री ने थाने में की है. पुत्री की शिकायत के बाद पुलिस ने पास्को समेत आइपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Also Read: बिहार में दर्दनाक हादसा, इंजन और बोगी के बीच दबा रेल कर्मचारी…मौत, 2 घंटे तक फंसी रही लाश

पुलिस ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है. उसके बाद पीड़िता की अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया है. गिरफ्तार आरोपी पिता से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >